सदर विधायक की पैरवी पर पेश इमाम के परिवार को मिली आर्थिक सहायता

0
199

vijay singhफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी से सदर विधान सभा से विधायक विजय सिंह की पैरवी के बाद प्रशासन हरकत में आया और टालमटोल कर रहे अधिकारियो ने पीड़ित के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी |

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली के रेलवे रोड के निकट हाई टेशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से नबाब नियामत खां निवासी सराफत अली की मौत हो गयी | जिसके बाद मृतक के परिजनों और पत्नी अफसरी बेगम ने उन्हें मुआवजा दिलाये जाने की मांग की| लेकिन प्रशासन मौके पर टाल मटोल करने लगा| जिसके बाद मृतक के परिजन विधायक विजय सिंह के घर पंहुचे | जिसके बाद विधायक ने समस्या सुनने के बाद अधिकारियो को फोन पर नाराजगी व्यक्त की| जिससे बाद हरकत में आये विधुत विभाग के एसडीओ शैलेन्द्र कटियार ने अधिकारियो अधिकारियो के साथ जाकर मृतक के परिजनों को एक लाख रूपये की चेक दी गयी|

[adrotate banner="2"]