सदर तहसील में चला वृक्षारोपण अभियान

0
139

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गुरुवार को सदर तहसील में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया| इस दौरान लोगों को पौधे भेटकर उन्हें लगानें की सलाह दी गयी|
उप निबंधक कार्यालय फर्रुखाबाद में वृक्षारोपण सप्ताह मनाया गया। वृक्षारोपण सप्ताह के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया| कार्यालय में आये हुए बादकारियों को उपनिबंधक रविकांत द्वारा वृक्ष बांटकर वृक्षारोपण के महत्व को बताया गया। वही अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद प्रजापति, सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प बृजेश चौधरी ने भी सामूहिक रूप से कार्यालय में अधिवक्ताओं व वादकारियों आदि को वृक्ष भेंट कर वृक्षारोपण के अभियान को गति दी। विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर को भी पौधा भेट किया गया| अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद प्रजापति ने लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करनें की सलाह दी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]