सदभावना के साथ मनायें रमजान व ईद का त्यौहार : डीएम

0
101

फर्रुखाबाद: ईद व रमजान के अंतिम शुक्रवार को होने वाली नमाज को ध्यान में रखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया है। इसके अन्तर्गत जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न धर्म गुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से ईद के त्यौहार एवं रमजान के अंतिम त्यौहार को होने वाली नमाज की व्यवस्था के सम्बंध में मंत्रणां की।

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी बी ने सभी ईद का त्यौहार सदभावना के साथ मनायें। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के ईदगाह के आसपास सफाई व्यवस्था करने, जलापूर्ति पर्याप्त मात्रा में करने, विद्युत आपूर्ति अधिकतम करने व यातायात व्यवस्था व्यवस्थित करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। इस दौरान शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं को पूरी तरह से रोकने की बात भी जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को कड़ाई से करने को कही।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक एन चौधरी ने भरोसा दिलाया कि रमजान व ईद पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखी जायेगी। नमाज के समय को ध्यान में रखकर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दिलदार हुसैन, व्यापार मण्डल के प्रदेश मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, कुक्कू चौहान, इकलाख आदि ने अपने सुझाव जिलाधिकारी के सामने प्रस्तुत किये।

[adrotate banner="2"]