फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मेला रामनगरिया में आचार्य के साथ मारपीट के नामजद सत्यगिरि महाराज ने एक पक्षीय कार्यवाही का आरोप लगा समाधि लेनें की घोषणा की है|
दरअसल बीती शनिवार की रात आचार्य प्रदीप शुक्ल के साथ मारपीट करनें के मामले में जूना अखाड़े के संत सत्यगिरि महाराज व 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था| मुकदमा दर्ज होनें के बाद सत्यगिरि महाराज ने एक पक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाकर रविवार को समाधि लेनें की घोषण की| उन्होंने बताया कि वह सोमवार को 3 बजे जिंदा समाधि लेंगे| जिसके लिए उन्होंने रविवार को भूमि पूजन भी किया| सत्यगिरि महाराज नें जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी पर पक्षपात का आरोप लगाया|
धमकी देनें की दी तहरीर
सोशल मीडिया पर टिप्पणी करनें पर सत्यगिरि महाराज के निशाने पर चल रहे हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा व बीजेपी नेता अंकित तिवारी नें मेला थाना में तहरीर दी| जिसमे कहा कि दोनों को सत्यगिरि नें मेले में आने पर बांधकर मारने की धमकी दी है|
सत्यगिरि महाराज ने की समाधि लेनें की घोषणा




