सत्ता के फोन पर फरियादी को हवालात!

0
115

Suneel Thekedarफर्रुखाबाद: खबर है कि समाजवादी पार्टी समर्थक एक विधायक की इन दिनों खूब चलने लगी है| एक शिकायतकर्ता पर सत्ता समर्थक विधायक का कहर इस तरह टूटा कि पुलिस ने उसकी शिकायत सुनने की बजाय हवालात में पहुंचा दिया। हुआ यूं कि ठेकेदार को सभासद के पति विधायक समर्थक २यामसुंदर ने कमीशन के लिए हड़काया। जिस पर कुछ विवाद हुआ और नौबत मारपीट तक आ गई। कुछ भी हो पुलिस राजनैतिक दबाव के चलते न्याय का गला घोंट रही है।

[adrotate banner="3"]

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोपतपट्टी निवासी सुनील कुमार गुप्ता नगरपालिका की ठेकेदारी करते हैं। शनिवार को वह वह ठंडी सड़क के पास निर्माण कार्य करवा रहे थे। बकौल ठेकेदार २यामसुंदर लल्ला आए व कमीशन की बात करने लगे। जिस बात को लेकर विवाद होने लगा और उन्होंने मेरी पिटाई कर दी। जब वह शिकायत करने कोतवाली पहुंचा तो उसकी सुनी नहीं गई और चले जाने के लिए कह दिया गया। लेकिन जैसे ही विधायक सदर विजय सिंह का फोन आया तो पुलिस जबरन पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। हवालात में बंद ठेकेदार ने बताया कि ये कहां का न्याय है आरोपी २यामसुंदर लल्ला ने उनकी पिटाई कर दी और पुलिस ने उसकी सुनने की बजाय हवालात में पहुंचा दिया। कुछ भी हो यह समाजवादी पार्टी की राजनीति है। यह घटना नगर में चर्चा का विषय बनी रही। उधर, २यामसुंदर लल्ला का कहना है कि ठेकेदार मानक को दरकिनार करके निर्माण कार्य कर रहा था। टोकने पर वह राजनीति की बातें पढ़ाने लगा। इस बात पर उन्होंने उसे डांट दिया। इसके आगे उन्हें कुछ नहीं मालूम है।
[bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]