सट्टे की खाईबाड़ी करते आठ गिरफ्तार

0
163

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में एक घर में सट्टे की खाईबाड़ी करते पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ लिया है। चार लोग पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पकड़े गए लोगों से 34 हजार 110 रुपये व अन्य सामान बरामद हुआ है।
सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी अशोक कुमार, सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी और मऊदरवाजा थानाध्यक्ष आमोद कुमार ने टीम के साथ मोहल्ला अस्तबल तराई में इरफान उर्फ छोटू के मकान पर दबिश दी। वहां सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए इरफान उर्फ छोटू, मोहल्ला तलैया लेन निवासी सनी सैनी, घुमना निवासी उमेश सिंह, बड़ा खेल बजरिया निवासी नासिर, सारिप, मोहल्ला अस्तबल तराईनिवासी नदीम, बहादुरगंज तराई निवासी मोहसिन, कटरा बक्शी निवासी राजू खां को पकड़ लिया। इनके पास से 34 ितार 110 रुपये व अन्य सामान बरामद किया गया है। इनके अलावा पक्का पुल निवासी राजेश बाथम, पल्ला निवासी राहुल अग्निहोत्री, मोहल्ला बजरिया निवासी प्रशांत वर्मा और शेखर पुलिस को चकमा देकर भाग गए थे। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]