सचिव के घर छापा: पुलिस व कृषि अधिकारी ने पकड़ी 70 बोरी खाद

0
110

फर्रुखाबादः थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव नगला नान में सचिव अबधेश चतुर्वेदी के घर पुलिस व कृषि निदेशक ने छापा मारकर 70 बोरी सरकारी खाद बरामद कर ली।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक अबधेश चतुर्वेदी कन्नौज में कोआपरेटिव सोसाइटी में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। जिन्होंने अभी नया मकान नगला नान में बनवाया है। जहां कृषि अधिकारी ने पुलिस के साथ पहुंचकर छापा मारकर 70 बोरी डीएपी खाद को सचिव के घर के अंदर बरामद कर लिया। मौके पर पुलिस को आया देख क्षेत्रीय ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी। सचिव अबधेश चतुर्वेदी मौके पर पुलिस को मौजूद नहीं मिले। इसके बाद कृषि अधिकारी ने खाद को ट्रैक्टर में भरवाकर उलियापुर के सचिव सत्येन्द्र यादव के सुपुर्द कर दी गयी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

कृषि अधिकारी ए के सचान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। खाद ब्लेक में बेचने के लिए लायी गयी थी।

[adrotate banner="2"]