सचिन यादव की 7 को रोजा अफ्तार की दावत से चुनावी बिगुल फूकने की तैयारी!

0
148

Sachin Kayamganj1फर्रुखाबाद: टिकेट मिले न मिले, लगता है नौजवान ने इरादे बना लिए है| ताबड़तोड़ हर ब्लाक में दौरे और जनसम्पर्क चालू है| जो टिकेट बदलवाने में अग्रणी रहे वे भी सशंकित है| सुर्रो और चर्चो का बाजार गर्माता जा रहा है| हर दौरे की नियमित फोटो और तस्वीरे फेसबुक पर लोड हो रही है| आखिर क्या है मंसूबे और क्या है फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का भविष्य| अब लड़ाई जीत और हार की कम, रार की ज्यादा दिखायी पड़ रही है|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
Sachin Kayamganjदूसरी तरफ नयी टिकेट पाए रामेश्वर यादव का भी अभी तक सभाओं का भी कोई अधिकृत कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। लेकिन सपा प्रत्याशियो के समर्थक चुनाव प्रचार में लगे है| सपा के पूर्व उम्मीदवार सचिन यादव पिछले एक सप्ताह से फर्रुखाबाद में ही रुककर सभी विधान सभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने का कार्यक्रम चला रहे हैं| खबर है कि सचिन यादव ने 7 अगस्त को एक रोजा अफ्तार का आयोजन पार्टी के जिला उपाध्यक्ष द्रगपाल बॉबी के शीतगृह में रखा है। इस अफ्तार के लिए कार्ड बांटने से लेकर अन्य सभी काम सचिन यादव ही कर रहे हैं। खबर ये भी है कि इस अफ्तार की तैयारियों से अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष को अलग रखा गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]