सचिन यादव की सुरक्षा हटी, गनर निलम्बित

0
216

फर्रुखाबाद: होमगार्ड व पीआरडी राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव की सफारी कार में कारबाइन बरामद होने के बाद गनर को निलंबित कर दिया गया है। गनर सचिन यादव की सुरक्षा में तैनात था| अब सचिन की सुरक्षा में कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं हैं।
Sachin yadav
लखनऊ में राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव की निजी कार से कारबाइन बरामद होने के पश्चात गनर के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिये गए थे। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को गनर संग्राम सिंह को निलंबित कर दिया है। कार में बरामद कारबाइन संग्राम सिंह को आवंटित की गई थी। संग्राम सिंह फिरोजाबाद में इलाज करा रहे हैं। पता चला है कि संग्राम सिंह सचिन की सुरक्षा में ही तैनात थे। संग्राम सिंह के निलंबन के पश्चात सचिन को दूसरा गनर मिलने के आसार नहीं हैं। एसपी आरपी पांडेय ने बताया कि गनर संग्राम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। दूसरा गनर के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]