फर्रुखाबाद: निर्दलीय प्रत्याशी सचिन यादव को मतदाताओं में कैंची बांटने पर नोटिस दिया गया है। प्रेक्षक ने रात को छापामार कर लोगों से पूछताछ की थी। इसमें कैंची बांटे जाने की पुष्टि हुई थी।
[adrotate banner="3"]
फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसामंडी में निर्दलीय प्रत्याशी सचिन यादव द्वारा मतदाताओं में कैंची बांटे जाने की सूचना पर देर रात चुनाव प्रेक्षक मोहम्मद हनीश ने छापा मारा था। प्रेक्षक द्वारा मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की गयी। लोगों ने शिकायत की पुष्टि की और वितरित की गयी कैंचियां भी प्रेक्षक दिखाई थी। इसके बाद एआरओ लवकुश त्रिपाठी ने सचिन यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी कर दिया है।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


