सगाई के दौरान 9 लाख रूपये गायब

0
121

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गेट्स हाउस में शादी समारोह के दौरान 9 लाख रूपये से भरा थैला लेकर दो युवक रफूचक्कर हो गये| जिनकी तस्वीर सीसी कैमरे में कैद हो गयी| गेस्ट हाउस के कर्मियों पर भी शंका जाहिर की गयी है| पुलिस उनसे पूंछतांछ कर रही है|
शहर के आवास विकास लोहिया अस्पताल परिसर निवासी उदय प्रताप नें कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी बेटी डॉ० गरिमा की सगाई का कार्यक्रम 26 जनवरी को मसेनी चौराहा स्थित एक गेट्स में था| जिसमे उन्होंने नें 9 लाख रूपये अपने समधी सत्यपाल सिंह को दिया था| इस बीच कुछ ही देर में दो युवक रुपयों से भरा थैला लेकर भाग गये जिसमे 9 लाख रूपये थे| उदय प्रताप सिंह नें गेट्स हॉउस के कुछ कर्मियों पर भी शक जाहिर किया है| साथ ही घटना के सीसीटीवी भी पुलिस को सौंपे है| पुलिस नें मामले में एफआईआर दर्ज की है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]