संसद की रक्षा कर शहीदो ने दिया था बहादुरी का परिचय: हिजाम

0
105

hjmफर्रुखाबाद: संसद भवन पर हुए हमले की 13 वी बरसी पर हिजाम ने एक श्रधांजलि सभा का आयोजन किया| जिसमे कहा गया की संसद की रक्षा कर जिन शहीदों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया उनके बलिदान को देशकभी भी नही भूल पायेगा|

[adrotate banner="3"]

sansadहिजाम जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के बजरिया स्थित आवास पर बुलाई गयी संगठन की एक सभा में संसद हमले में शहीद हुये सैनिको के साथ एक मिडिया कर्मी को भी नमन किया गया| राघव दत्त ने कहा की जिस दिन संसद भवन पर हमला हुआ वह बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण था| शहीदों ने देश के राजनेताओ के प्राणों की रक्षा की और खुद शहीद हो गये| देश उनको हमेशा याद करेगा|

किशन शर्मा ने कहा की संसद हमले में शहीद हुये लोगो ने जिस तरह से बहादुरी का परिचय दिया वह भारतीय सैनिको के लिये प्रेरणा श्रोत है| देश हर वर्ष 13 दिसम्बर को शहीदों के इस बलिदान को याद करेगा|

इस दौरान राजदीप, राहुल भाटिया, अम्बर गंगवार, सुमित सक्सेना, प्रतीक सक्सेना, मनु सैनी, अभय, पवन वर्मा, अजय, आशीष गुप्ता, प्रेम चन्द्र सक्सेना, विवेक सक्सेना, शिवम् वर्मा आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]