संबिधान दिवस पर अफसरों व कर्मियों को दिलाई शपथ

0
102

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संविधान दिवस के अवसर पर  जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में डीएम मानवेन्द्र सिंह नें अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई।
डीएम नें कहा कि हमें संविधान की ओर से दिए गए मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ ही कर्तव्यों का पालन भी तत्परता से करना चाहिए। कहा कि संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान रखते हुए देश में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखना भी हम सबका दायित्व है।  उन्होंने कहा कि संविधान की मूल आत्मा प्रस्तावना है। सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक स्वतंत्रता का अवसर नागरिकों को प्रदान किया गया है। हम सब को मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गरिमा को बनाए रखना है। उन्होंने संबिधान दिवस पर अफसरों व कर्मियों को शपथ भी दिलायी|
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें पुलिस लाइन में भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी,पंथ-निरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
क्यों मनाया जाता संबिधान दिवस
शपथ ग्रहण के दौरान बताया गया कि कहा कि संविधान निर्माण की शुरुआत 1929 में लाहौर अधिवेशन से पूर्ण स्वराज की मांग के संकल्प के साथ शुरू हो गई थी। 1940 में कांग्रेस के अगस्त प्रस्ताव, 1942 में क्रिप्स मिशन और 1946 में मंत्री मंडल योजना में संविधान सभा के गठन के साथ 26 नवंबर 1949 को आंबेडकर के नेतृत्व में भारतीय संविधान का सपना पूरा किया गया। 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]