संबिदा कर्मियों के शोषण का होगा विरोध

0
151

shavir husianफर्रुखाबाद: यूपी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संबिदा) कर्मचारी संघ ने अपने साथियों के हो रहे शोषण का विरोध करने की योजना बनायी है| इस सम्बंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की रणनीति पर विचार किया गया|

[adrotate banner="3"]

लोहिया अस्पताल के (आयुष विंग)ने आयोजित बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि संबिदा कर्मचारियों के विनियमितिकरण एवं जिले पर हो रहे संबिदा कर्मियों के शोषण का विरोध किया जायेगा| इस सम्बंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जायेगा| 15 दिन का समय देने के बाद संघ राज्य स्तरीय हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया जायेगा|

इस दौरान डॉ० गौरव वर्मा, सम्प्रेक्षक डॉ० पुनीत, अंकित कुमार, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, साबिर हुसैन आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]