लखनऊ; महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने के मामले में अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पा चुका बांदा का गुलाबी गैंग अब एक नहीं रहा। इसमें दो फाड़ हो गया।
[adrotate banner="3"]
गैंग कमांडर संपत पाल पर तानाशाही और राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करने की जिद का आरोप लगाते हुए संगठन की महिलाओं ने राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में अतर्रा में आमसभा की। सभी ने एक स्वर में उनको हटाने का प्रस्ताव पास किया और सुमन सिंह को कार्यवाहक कमांडर बनाने की घोषणा कर दी। राष्ट्रीय संयोजक जयप्रकाश शिवहरे ने कहा कि संपत पाल संगठन को भूलकर अपना स्वार्थ सिद्ध में लगी थीं। जिसके चलते संगठन ने यह कदम उठाया है।
[adrotate banner="2"]


