संदिग्ध हालत में सिर में चोट लगनें से ग्रामीण की मौत

0
129

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) ग्रामीण के सिर में संदिग्ध हालत में चोट लगनें से उसने दम तोड़ दिया| पुलिस नें मौके पर आकर छानबीन की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम भरखा निवासी 50 वर्षीय लालजीत नें अपने भाई बैजनाथ की बीमारी का इलाज करानें के लिये लगभग 20 दिन पूर्व एक विसय जमीन 50 हजार में पड़ोसी को बिक्री कर दी थी| लालजीत शराब पीनें का आदी था| उसके सिर में अचानक गंभीर चोट लगनें से लालजीत की मौत हो गयी| जिसकी सूचना ग्रामीणों नें पुलिस को दी| परिजन भी मौके पर आ गये| मृतक के भाई बैजनाथ नें हत्या किये जानें का आरोप लगाया| उप निरीक्षक राकेश कुमार नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| रिपोर्ट आनें पर कार्यवाही होगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]