संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या की आशंका

0
140

फर्रुखाबाद: पत्नी के साथ ससुराल गये युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।शहर कोतवाली के मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी अनिल कुमार पुत्र भगवान दास वर्मा ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमे उसने कहा है कि उसके बुआ का पुत्र 45 वर्षीय रविन्द्र राजपूत पुत्र ईश्वर दयाल मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। रक्षा बंधन को वह घर आया था। बीते तीन दिन पूर्व ही वह अपने परिवार व पत्नी मालती के साथ ससुराल जैथरा एटा गया था। जंहा उसकी तबियत खराब हो गयी।  पत्नी उसको जैथरा एटा अस्पताल ले जा रही थी रास्ते मे उसकी मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

परिजनों उसके शव को लेकर घर पँहुचे तो उसकी संदिग्ध हालत पर हत्या की आशंका जाहिर की। मामले की सूचना मिलने पर एसएसआई रामशरन सरोज फोर्स के साथ मौके पर पँहुचे और जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

[adrotate banner="2"]