संदिग्ध परिस्थितियों में दो विवाहिता जलीं, एक की मौत

0
122

FARRUKHABAD : अलग अलग घटनाओं में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते दो विवाहिता बुरी तरह झुलस गयी। जिसमें एक की मौत हो गयी। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी सत्येन्द्र पाल की पत्नी वीनू पाल संदिग्ध परिस्थितियों के चलते घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल तकरीबन साढ़े 6 बजे भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। विवाहिता के भाई शिशुपाल ने बताया कि उसका विवाह 23 अप्रैल 2012 को हुआ था। सत्येन्द्र प्राइवेट नौकरी कर रहा था और अक्सर उसकी बहन को प्रताड़ित करता रहता था। वीनू पाल का मायका पाण्डेय पुरवा हरपालपुर में है। शुक्रवार शाम तकरीबन चार बजे वीनू पाल संदिग्ध परिस्थितियों में जल गयी। लोहिया अस्पतला में उसे भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद मृतिका के भाई शिशुपाल व चाचा रामवीर ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

दूसरी घटना भी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तकीपुर की है। जहंा अमित कुमार जाटव की पत्नी अनीता गैस जलाते समय अचानक उसकी चपेट में आ जाने से बुरी तरह से झुलस गयी। रात तकरीबन साढ़े 10 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसका उपचार किया जा रहा है। दोनो घटनाओं की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी है।

[adrotate banner="2"]