संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक की जहर खाने से मौत

0
139

फ़र्रुख़ाबाद:(मेरापुर) ट्रक चालक ने संदिग्ध परिस्थितियों चालक ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गयी| सूचना पर परिजन उपचार हेतु अस्पताल ले गये जंहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम उखरा निवासी 41 वर्षीय जनमेश ने पड़ोसी जिला मैनपुरी थाना भोगांव के ग्राम भैंसरोली में ट्रक खड़ा कर दिया| जिसके बाद उसने जहर खा लिया| मामले की सूचना ट्रक चालक जनमेंश ने अपने जीजा मेरापुर के गांव उनरपुर निवासी रामदास यादव को दी| सूचना मिलने पर जीजा रामदास मौके पर आ गये| वह उसे गम्भीर हालत में एक निजी अस्पताल ले गये जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|
मौत होने के बाद मृतक के जीजा रामदास शव अपने गाँव उनरपुर ले आये| उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी|कार्यवाहक एसओ शीलेष गौतम मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि बहनोई रामदास यादव के प्रार्थना पत्र पर सूचना दर्ज कर दारोगा शिवकुमार राठी ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]