संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटे अधेड़ के परखच्चे उड़े

0
96

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास स्थित हिन्दुस्तान होटल के ठीक पीछे ट्रेन से एक 40 वर्षीय अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में कटने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

[adrotate banner="3"]

train room singh[bannergarden id=”8″]

शाम तकरीबन 6 बजे कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ काफी दूर तक घिसटता चला गया। काला चेकदार कैपरी व आसमानी कलर का नेकर के साथ-साथ गुलाबी रंग की फुल शर्ट पहने था। अधेड़ के ट्रेन की चपेट में आने से कई टुकड़े हो गये। मुख्य रूप से पेट से ऊपर का हिस्सा कई जगह से कट गया था। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल रूम सिंह यादव मौके पर पहुंचे और आवास विकास चैकी इंचार्ज इन्द्रपाल सिंह यादव को भी बुला लिया। तमाशबीनों की भीड़ लग गयी लेकिन किसी ने भी उसकी शिनाख्त नहीं कर पायी। कैपरी पहने होने की बजह से अधेड़ कहीं आस पास का ही हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

[bannergarden id=”11″]Dead

शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि रविवार प्रातः शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। फिलहाल अभी उसके शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

[adrotate banner="2"]