संदिग्ध परिस्थितियों में गायब सगी बहनें तीन दिन बाद वापस लौटीं

0
81

imagesFARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के मसेनी चौराहा निवासी रामेन्द्र की पुत्रियां संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गयीं थीं। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद दोनो युवतियां तीन दिन बाद पुनः घर वापस आ गयीं।

[adrotate banner="3"]

मसेनी चौराहा पर रह रहे मजदूर रामेन्द्र की दो सगी बहनें 11 मार्च को दोपहर घर में माता पिता को खाना खिलाने के बाद उस समय संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गयीं जब खाना खाने के बाद रामेन्द्र व उसकी पत्नी गहरी नींद में सो गये। 11 मार्च को तकरीबन साढ़े 12 बजे दोनो सगी बहनें घर से निकलीं और साढ़े तीन बजे जब माता पिता की नींद खुली तो पाया कि दोनो पुत्रियां घर से गायब हैं।

[bannergarden id=”8″]

खोजवीन करने के बाद जब कहीं पता नहीं चला तो गायब हुईं दोनो पुत्रियों के मामले में उनके पिता रामेन्द्र ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने 11 मार्च की रात में ही दोनो की गुमशुदगी दर्ज कर ली और जांच पड़ताल भी शुरू कर दी। बुधवार को दोनो सगी बहनें पुनः अपने घर पहुंच गयीं। रामेन्द्र ने बताया कि वह किसी रिश्तेदारी में गयी थीं। शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि दोनो बहने घर वापस आ गयी है। मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। लेकिन परिजन रिस्तेदारी की बात कर रहे हैं।

[adrotate banner="2"]