संदिग्ध परिस्थितियों में किसान को गोली मारी

0
105

फर्रुखाबाद: थाना शमसाबाद क्षेत्र के बेला सराय रजा निवासी 35 वर्षीय प्यारेलाल पुत्र सोनेलाल को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल होने पर नाला मछरट्टा के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

घायल प्यारेलाल की पत्नी संतोषा ने बताया कि गुरुवार को प्यारेलाल प्रातः 5 बजे उठकर खेत में काम करने के लिए गये थे, तभी कुछ देर बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि प्यारेलाल को किसी ने गोली मार दी। घायल अवस्था में प्यारेलाल को नाला मछरट्टा स्थित प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत नाजुक बतायी गयी है।

थानाध्यक्ष शमसाबाद दिलेश सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी हुई है। मामला दुर्घटना का लग रहा है। जांच करायी जा रही है। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।

[adrotate banner="2"]