संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की जहर खाने से मौत

0
144

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगा नगर कालोनी निवासी 36 वर्षीय आनंद द्विवेदी पुत्र महेन्द्र द्विवेदी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक आनंद द्विवेदी ठंडी सड़क स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी में सेल्स मैनेजर के पद पर काम करता था। आनंद का विवाह दो वर्ष पूर्व ही शहर के एक चर्चित परिवार की पुत्री के साथ हुआ था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद आनंद द्विवेदी का उसकी पत्नी के साथ विवाद हो जाने पर पत्नी झगड़ा करके सेनापति स्थित अपनी रिश्तेदारी में चली गयी। जिससे नाराज आनंद ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। मामले की सूचना होने पर परिजनों ने उसे नाला मछरट्टा स्थित प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में शहर कोतवाली के एस एस आई विग्गन सिंह यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी हुई थी। लेकिन कोई शिकायत न आने पर कार्यवाही नहीं की गयी।

[adrotate banner="2"]