संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर मौत, हत्या का आरोप

0
105

फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला श्यामागेट लोहाई गली निवासी गोविंद राजपूत की 30 वर्षीय पत्नी शांतीदेवी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गयी। आक्रोषित परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

[adrotate banner="3"]

बीते 24 नवम्बर 2010 को शांती का विवाह गोविंद के साथ हुआ था। शांती के भाई चमन प्रकाश निवासी भटपुरा कमालगंज ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही गोविंद के अलावा अन्य परिजन दहेज को लेकर शांती को प्रताड़ित करने लगे। जिसको लेकर गोविंद को कई बार समझाया भी गया। लेकिन वह नहीं माना। चमन का आरोप है कि गोविंद 50 हजार रुपये नगद के अलावा अन्य काफी सामान की मांग कर रहा था। बीते एक अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में शांतीदेवी बुरी तरह जल गयी। तभी शांती देवी के नन्दोई संजय व ननद दुर्गा निवासी शिव पुर कंपिल ने उसे सैफई अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत गंभीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया। बीते 26 नवम्बर को परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल आ गये। जहां उसका उपचार चल रहा था। बुधवार की रात तकरीबन साढ़े 12 बजे शांतीदेवी ने दम तोड़ दिया। कादरीगेट चौकी इंचार्ज सालिगराम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

[adrotate banner="2"]