संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता जली, हालत गंभीर

0
87

फर्रुखाबादः थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम निवीनगला निवासी महाराम की 25 वर्षीय पत्नी सुशीला संदिग्ध परिस्थितियों में जल गयी। गंभीर घायलावस्था में उसे लोहिया अस्पताल में उसके पति महाराम ने भर्ती कराया।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक महाराम के पिता का स्वर्गवास हो चुका है। घर में अकेले उसकी पत्नी सुशीला ही रहती है। महाराम खेतीवाड़ी का काम देखता है। महाराम का विवाह तीन साल पूर्व हरदोई से हुआ था। शादी के तीन साल गुजर जाने के बाद भी महाराम के कोई बच्चा नहीं है। कुछ समय पूर्व उसके एक संतान जन्म से पूर्व ही गुजर गयी। शुक्रवार को शाम तकरीबन 3 बजे सुशीला की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हो गये और सुशीला को जली हालत में पड़ा पाया। इसकी सूचना खेत में काम कर रहे उसके पति महाराम को दी गयी। महाराम ने गंभीर झुलसी अवस्था में सुशीला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक है। इस सम्बंध में महाराम ने बताया कि सुशीला घर पर खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस से उसके कपड़ों में आग लग गयी। जिस बजह से वह जल गयी।

[adrotate banner="2"]