संदिग्ध परिस्थितियों ने रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत

0
89

sonelalफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुरगोवा निवासी 58 वर्षीय रिटायर्ड रेल कर्मी सोनेलाल पुत्र तेजराम को गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया जंहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया|

[adrotate banner="3"]

मृतक के भाई हरिसिंह ने बताया की सोनेलाल बीते दिन सुबह सात बजे हरदोई अपनी दवा लेने के लिये गये थे| वह साँस के मरीज थे| हरदोई से वह हरपालपुर होते हुये फर्रुखाबाद आये| घटियाघाट जब वह पंहुचे तो उन्होंने अपने मामा कौशल निवासी हरपालपुर खसौरा को फोन पर जानकारी दी|

लेकिन उसके बाद सभी का सम्पर्क टूट गया| रात करीब 11 बजकर 15 पर समाजवादी एम्बुलेस से उसे लोहिया अस्पताल लाया गया| लोहिया के चिकित्सक ने फोन पर सोनेलाल के मामा कौशल को उसके की फोन से सूचना दी| रात तकरीबन 12 बजे परिजन मौके पर पंहुचे| घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

[adrotate banner="2"]