संतान न होनें पर ससुरालियों ने महिला को पीटा, पति सहित पांच फंसे

0
127

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ससुरालियों ने सन्तान ना होनें से खफा होकर विवाहिता को जमकर पीट दिया| पुलिस ने आरोपी पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है |
शहर कोतवाली के बढ़पुर किसानन नगला निवासी गिरीजा देवी ने थाना मऊदरवाजा में दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा की उसने अपनी पुत्री पूजा का विवाह वर्ष 2013 में हैबतपुर गढिया निवासी संजीब पुत्र देव सिंह के साथ किया था| पूजा के कोई सन्तान नही है| जिसके चलते विगत 15 मार्च 2022 को पूजा को उसके पति संजीब, ससुर देव सिंह, सास राजेश्वरी, देवर प्रदीप व अजय ने मारापीटा| उसकी हत्या किये जानें की धमकी दी| आरोपी पुलिस से शिकायत करनें पर झूठा मुकदमा दर्ज करानें की धमकी भी दे रहे है| पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| थानाध्यक्ष मऊदरवाजा आमोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]