संजीव मिश्रा सपा ब्राह्मण सभा के जिलाध्‍यक्ष घोषित

Sanjeev-Mishra-SAPAAफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के प्रदेश ब्राह्मण सभा अध्‍यक्ष डा. मनोज कुमार पाण्‍डेय ने जनपद स्‍तर पर रिक्‍त चल रहे ब्राह्मण सभा अध्‍यक्ष के पद पर संजीव कुमार मिश्रा का मनोनयन कर दिया है। मनोनय पत्र आने के बाद कार्यकर्ताओं ने संजीव मिश्रा के आवास पर पहुंच कर उनको बधाई दी। इस अवसर पर मिष्‍ठान वितरण भी किया गया। इस अवसर पर विपुल शंकर दुबे, पंकज सारस्‍वत, प्रमोद शुक्‍ला, विनय कुमार पाण्‍डेय, नरेंद्र अवस्‍थी, सोनू मिश्रा, सुनील तिवारी, ऋषि चतुर्वेदी, अशोक कुमार दुबे, विवेक त्रिपाठी, श्‍याम बाबू पाठक, ओम प्रकाश अवस्‍थी, रविंद्र दुबे, रामसेवक पाठक, राजू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विदित है कि इससे पूर्व बृजेश दुबे को विवाद के चलते पद से हटा दिया गया था। तब से पद रिक्‍त चल रहा था।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]