कांशीराम कालोनी में ऊपरी मंजिल की खिड़की का शीशा टूटकर गिरने से तीन घायल

0
138

Sarlaफर्रुखाबाद: अमानक सामग्री और घटिया निर्माण का असर कांशीराम कालोनी में नजर आने लगा है। जगह-जगह हो रही टूट-फूट और टपकती छतों के बाद अब मकानों की खिड़कियां भी टूटने लगी हैं। रविवार को ऊपरी मंजिल के एक मकान की खिड़की का शीशा निकल कर नीचे आ रहा। शीशा गिरने से नीचे रहने वाले तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये। घायलों को रेलवे रोड स्‍थित एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार देर शाम टाउनहाल के नीचे स्‍थित कांशी राम कालोनी में तीसरी मंजिल पर बने जयप्रकाश के मकान नंबर 10/119 की खिड़की का शीशा अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। जिससे कालोनी निवासी राम प्रकाश जाटव, उसकी पत्‍नी सरला देवी व मित्र ईश्‍वरी दयाल बुरी तरह घायल हो गये। जिसमें सरला देवी के शीश सीधे गर्दन पर लगने से उसकी हालत अधिक गंभीर है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]