संजीव पारिया होंगे बार एसोसिएशन समर्थित चेयरमैन प्रत्याशी

0
113

फर्रुखाबादः फतेहगढ़ कचहरी स्थित बार एसोसिएशन सभागार में हुई अधिवक्ताओं की बैठक में बार एसोसिएशन के सचिव संजीव पारिया को आगामी नगर पालिका के चुनाव के लिए चेयरमैन पद पर प्रत्याशी बनाये जाने का फैसला लिया गया।

[adrotate banner="3"]

बार एसोसिएशन सभागार में दोपहर बाद शुरू हुई अधिवक्ताओं की बैठक में संजीव पारिया को चेयरमैन पद के लिए बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी। इस दौरान संजीव पारिया ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका बार एसोसिएशन से काफी लगाव है और वह यह जगह कभी नहीं छोड़ेंगे और वकीलों के हक के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।

संजीव पारिया ने कहा कि अगर मैं चेयरमैन बना तो मेरा कैम्प कार्यालय बार एसोसिएशन में ही होगा। वकीलों ने संजीव पारिया को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान बाबू रमाशंकर तिवारी, राजनरायन मिश्रा, उमेश श्रीवास्तव, शिवस्वरूप गुप्ता, बाबू ग्रीश कटियार, विमल वर्मा, राकेश कटियार, कमल हजेला, नरेश कटियार, राजेन्द्र यादव, राजेश कुशवाह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]