संजीब पारिया की 7 करोड़ 35 लाख की सम्पत्ति कुर्क

0
219

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव माफिया संजीब पारिया की बुधवार को 7 करोड़ 35 लाख की सम्पत्ति कुर्क कर ली| पारिया की कुल 10 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क करनें के आदेश दिये हैं|
तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय नें पारिया की गैंगस्टर अधिनियम के मामले में टीम के साथ चार संपत्तियां कुर्क की हैं । जिसमें भोलेपुर स्थित एक प्लांट, मोहल्ला गढ़ी स्थित एक प्लांट एवं मोहल्ला बजाजा स्थित दो संपत्तियां जिसमें चार दुकानें कुर्क की हैं। तहसीलदार ने नगर पालिका के टीम के साथ पहुंचकर दुकानों को खाली कराकर सीज कर दिया और नोटिस बोर्ड लगा दिया गया है। कुर्क की गई सभी संपत्तियों की कीमत लगभग 7 करोड़ 35 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है । तहसीलदार सदर श्रद्धा पाण्डेय ने बताया कि इसी ऑर्डर में जनपद कन्नौज स्थित इंटर कॉलेज भी सम्मिलित है| जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 70 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कुल संपत्ति का जो कुर्की आदेश है, उसमें लगभग 10 करोड़ की संपत्तियां निहित है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]