संगीत,साहित्य व साधना मानवता के लिए जरुरी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: भारत विकास परिषद फतेहगढ़ शाखा के द्वारा शहर के एक गेस्ट हॉउस में भजन संध्या का आयोजन किया गया| जिसमे पंहुचे पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि मानव जीवन के लिए संगीत, साहित्य व साधना की जरूरत है|
कार्यक्रम का शुभारम्भ जौनपुर से आये प० परमानंद भजनीक एवं एसपी के साथ ही सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया ने दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया| देर रात तक श्रोताओं ने जन
संध्या का आनन्द लिया| एसपी ने कहा कि संगीत के बिना जीवन अधूरा होता है| संगीत, साहित्य व साधना मानव जीवन को पशुता से ऊपर ले जाकर मानवता की ओर पंहुचाते है|
इस दौरान एएसपी त्रिभुवन सिंह, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, अनुराग तिवारी, अतुल तिवारी, दुष्यंत दुबे, पुष्पेन्द्र बुंदेला आदि रहे| संचालन अंजुम दुबे ने किया|