फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने एक बैठक आयोजित हुई | जिसमे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चुनाव सम्बन्धित जानकारी दी गयी|
चुनाव समिति के जोन प्रभारी फणींद्र सिंह ने सभी युवाओ को आगामी संगठन चुनाव प्रक्रिया के बारे में अवगत करवाया| इसके साथ ही मजबूती से सदस्यता करते हुए युवाओ को भविष्य की राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, मनोज गंगवार, शकुंतला देवी, शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, अम्मार अली, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जुनैद खां, रोहित शाक्य , प्रभात यादव, सत्यप्रकाश तिवारी आदि रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



