संगठन के साथ बीजेपी प्रत्याशी का सघन जनसम्पर्क

0
240

फर्रुखाबाद: जैसे-जैसे मतदान के दिन नजदीक आते जा रहे है| बीजेपी में अंदर ही अंदर एक जुटता बढ़ रही है| शुक्रवार को सुधांशु दत्त द्विवेदी का पर्चा वापस होने के बाद बीजेपी प्रत्याशी को काफी राहत मिली| उन्होंने संगठन के साथ सघन जनसम्पर्क आकर मतदाताओ से भेट की|
भाजपा के प्रत्याशी चुनाव संयोजक रमेश चन्द्र त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना, मीरा सिंह,सुमन राठौर आदि के साथ शहर की आवास विकास कालोनी पंहुची बीजेपी प्रत्याशी मिथलेश अग्रवाल ने सघन जनसम्पर्क किया| कई जगह मिथिलेश की आरती भी उतारी गयी| मिथलेश अग्रवाल ने कहा की जिस तरह पीएम मोदी के गुजरात की चर्चा पूरे देश में हुई|उसी तरह चेयरमैंन के रहते कायमगंज नगर पालिका को आदर्श घोषित कराया| यही फर्रुक्खाबाद में होगा| उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश वर्मा से भी उन्होंने आशीर्वाद लिया|

[adrotate banner="3"]

प्रत्याशी पुत्र अनुज अग्रवाल, जिला महामंत्री रुपेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, मयंक बुंदेला, पियूष त्रिपाठी, अभय आदि रहे|

[adrotate banner="2"]