फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के निर्देश के बाद जिले के संकिसा व नींव करौरी धाम को पर्यटन के रूप में विकसित करनें की कार्ययोजना को गति मिल गयी है| गुरुवार को जिलाधिकारी नें अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये|
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व संकिसा व नींव करौरी धाम में पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन सुबिधाओं को विकसित करने के लिये क्रय की गई जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया| आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा,अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति रहे|
संकिसा व नींव करौरी धाम में परखी विकास की गति



