संकल्प सभा: ब्रह्मदत्त की पुण्यतिथि पर फोटो प्रदर्शनी लगेगी

0
97

Brahmduttफर्रुखाबाद: भाजपा के कद्दावर नेता रहे स्व.ब्रह्मदत्त द्विवेदी की पुण्यतिथि पर होने वाली संकल्प सभा में 10 फरवरी को भारतीय पाठशाला में ब्रह्मदत्त के व्यक्तित्व से संबंधित फोटो प्रदर्शनी लगायी जायेगी। कार्यक्रम स्थल भारतीय पाठशाला में पहली बार ब्रह्मदत्त द्विवेदी के जीवन से जुडी विभिन्न घटनाओ की फ़ोटो प्रदर्शित की जायेगी|
[bannergarden id=”17″]
कार्यक्रम के आयोजक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि पुण्यतिथि पर संकल्प सभा में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई के आगमन के संबंध में तैयारी पूरी कर ली गई है। संकल्प दिवस के कार्यक्रम में अमित शाह का कार्यक्रम और मेजर की दिल्ली की दौड़ से भाजपा में मेजर की टिकट की एक बार फिर चर्चा शुरू हो गयी है| अंदरखाने की रिपोर्ट भी सुनील के संसदीय चुनाव लड़ने की तैयारी से जोड़ कर इस कार्यक्रम को देख रहे है| कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के स्थानीय नेताओं के फोटो वाले होर्डिग भी लगाये जायेंगे।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]