नई दिल्ली: दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रवि शंकर को जान से मारने की धमकी दी है। ये धमकी उन्हें उस वक्त दी गई, जब वे मलेशिया में अपने एक शिविर का आयोजन कर रहे थे।
[adrotate banner="3"]
मलेशिया के पेनांग में होटल जेन के मैनेजर को एक पत्र मिला, जिसमें आईएसआईएस ने साफ चेतावनी दी थी, कि अगर हॉटल श्री श्री रवि शंकर को अपने यहां ठहरने देगा तो उसे बुरे अंजाम भुगतने पड़ सकते हैं। उसी लिफाफे में एक पत्र श्री श्री को जान से मारने की धमकी से भरा भी था।
बेंगलुरु में मौजूद आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर की पीआरओ मानसी धर्मराज ने बताया कि मलेशिया में चल रहे शिविर में करीब 10 हजार लोगों ने भाग लिया। उसी दौरान धमकी भरे पत्र मिले। इस संबंध में भारतीय दूतावास और स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
[adrotate banner="2"]

