फर्रुखाबाद: (नगर संवाददाता) राजा दशरथ के आवास पर खुशियों का मेला सजा है, हर कोई उत्सुक, उत्साहित और प्रफुल्लित होकर प्रभु श्रीराम के विवाह की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। चारों ओर मंगल उत्सव की खुशियां छाई हैं। ढोलक की थाप पर विवाह के मंगलगीत गूंज रहे हैं, तो श्रीरामसिया के भजन और जयकारों के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बन गया है। हर कोई कहता नजर आया कि सजा दो घर को सुंदर-सा, मेर प्रभु राम आए हैं। इसी माहौल के बीच नगर में मुख्य मार्गों से होते हुए भगवान श्री राम की बारात की शोभायात्रा निकाली गयी जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर व आरती उतार कर स्वागत किया |
नगर के रेलवे रोड़ स्थित सरस्वती भवन से (श्रीराम लीला मंडल)द्वारा निकली राम बारात में शामिल राम भक्त नाचते गाते हुए चल रहे थे। बारात जब नगर की सड़कों से गुजरी तब घरों की छतों से लोगों ने पुष्प बरसाकर अपने आराध्य देव भगवान राम का स्वागत किया। बारात के रास्ते पर लोगों का भारी हुजूम दूल्हा बने राम को देखने के लिए लगा रहा। बारात शहर के लिंजीगंज पंहुचेगी| जहाँ इस बार खाटू श्याम बाबा के भजन और माता रानी का जगराता होता है| पूर्व में बारात के स्वागत में नौटंकी करायी जाती थी| लेकिन हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के विरोध के बाद नौटंकी की जगह भजन की व्यवस्था कर दी गयी|
51 झांकियों नें सभी का मन मोहा
राम बारात में गंगा भागीरथ झांकी, शंकर भगवान, काली माँ, सरस्वती जी, वारह अवतार, महिषासुर काली रोड शो, हनुमान, लक्ष्मी-विष्णु, दुर्गा जी, शनिदेव, काल भैरव, लड्डू गोपाल , राममन्दिर, केरल झांकी सहित कुल 51 झांकियां निकली| जिन्होंने सभी का मनमोह लिया|
श्रीराम बारात शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


