श्रीमद्भागवत कथा जीव को करती बंधन मुक्त

0
411

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के श्याम नगर ठाकुर द्वारा मंदिर के परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भी हुआ। कथा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। प्रसिद्ध कथा वाचक बजरंगी महाराज ने अपनी मधुर वाणी में कथा सहित भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डूबो दिया।
नैमिषारण्य तीर्थ से आये बजरंगी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीव को बंधन से मुक्त करती है, इसीलिए इसकी परमहंसो की संहिता कहा जाता है| हरि का स्मरण करनें मात्र से जीव का सभी प्रकार से कल्याण होता है| इसके साथ ही यह भी बताया कि श्रीकृष्ण की बाललीलाओं की कथा का रसपान करने से मनुष्य भवसंकट से पार हो जाता है। मंच संचालन ज्योतिषाचार्य संजीब नें किया| प्राचार्य श्याम शुक्ला, अनुराग मिश्रा पूजन सम्पन्न कराया| सौरभ गुप्ता आदि रहे|




[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]