फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) पीएम मोदी के जन्मदिन पर चल रहे जन्मदिन पखवाड़े को लेकर श्रम सप्ताह के कार्यक्रम में पंहुचे सांसद मुकेश राजपूत नें फाबड़ा चलाकर श्रमदान किया|
विकास खंड राजेपुर के ग्राम नगला हूशा के कुठला झील पर पहुंचकर सांसद मुकेश राजपूत ने अमृत सरोबर बनाये जाने के चल रहे कार्य की प्रगति देखी| वहीं पर फाबड़ा चला कर श्रमदान भी किया। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि इस पखवाड़े में अधिकतर भाजपा के कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान कर प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाएंगे। जिससे हर किसी को श्रमदान का संदेश दिया जायेगा| भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह, जिला पंचायत सदस्य अजय प्रताप सिंह चौहान,आलोक वाजपेयी, कौशलेंद्र सिंह परमार, जितेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान अनिल, प्रधान सचिन देव तिवारी,सांसद प्रतिनिधि अनूप मिश्रा आदि रहे|
नवाबगंज संवाददाता: भाजपा के वरिष्ठ नेता भास्कर दत्त द्विवेदी नें अमृत सरोवर श्रमदान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मंझना में श्रमदान किया| इस दौरान मंडल अध्यक्ष नवाबगंज कमल भारद्वाज आदि रहे|
श्रम सप्ताह में सांसद ने चलाया फाबड़ा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


