श्रमिक नीतियों के विरोध में डाकसंघ का प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

0
115

फर्रुखाबादः फतेहगढ़ स्थित प्रधान डाकघर पर आज सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के चलते डाक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने रणनीति बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।

[adrotate banner="3"]

सुबह आल इण्डिया पोस्टल इम्पलाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष व प्रधान डाकघर के अधीक्षक भानू सिंह यादव व नेशनल यूनियन के सचिव शेर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में आज श्रमिक विरोधी केन्द्र सरकार नीतियों के विरोध में जबर्दस्त प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए डाक संघ के नेताओं ने कहा कि आज कर्मचारियों की स्थिति यह है कि सीमा पर मरने वाले सैनिक को सरकार की तरफ से एक लाख रुपये मिलता है और सौखिया ओलम्पिक में सरकार खिलाड़ी को जीतने के दौरान एक करोड़ रुपये देती है। यह फौजी क्या अन्य सभी कर्मचारियों का अपमान है।

अगर यह स्थितियां न सुधारी गयीं तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल कर देंगे। उन्होंने कर्मचारियों को एकजुटता दिखाने का आहृवान किया। उन्होंने कहा कि अगर हम लोग एकता बनाकर चले तो भविश्य में सरकार को हमारी बात पर अमल करना मजबूरी हो जायेगी। अभी तो यह आंदोलन की शुरूआत है। शीघ्र ही कोई निर्णय नहीं निकला तो जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में ही आंदोलन की स्थिति बन जायेगी।

विरोध प्रदर्शन के बाद कर्मचारी पुनः अपने काम पर लौट गये। इस दौरान कुलदीप सक्सेना, सचिन, शफीक अहमद, अबधेश यादव, विनोद यादव, राजन दुबे के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं सुबह_सुबह डाकघर में प्रदर्शन के कारण विधिवत काम न शुरू हो पाने से बीएड के फार्म लेने व जमा करने आये अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। दूर दराज से आयीं लड़कियों को डाकघर पहुंचने के बाद काम न होने की जानकारी होने पर बैठकर इंतजार करना पड़ गया। कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद ही अभ्यर्थियों का काम हो पाया।

[adrotate banner="2"]