श्याम बाबा की निशान यात्रा पर नगर में पुष्प वर्षा

0
143

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर में 25 किलोमीटर चलकर पंहुची श्याम बाबा की निशान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया|
नगर के नया कोठा पार्चा स्थित श्री राम जानकी महालक्ष्मी खाटू श्याम धाम में शमसाबाद के खाटू श्याम भक्तो नें कस्बे के ऐतिहासिक मंदिर चतुर्मुख महादेव शिव मंदिर से कलयुग के देवता हारे के सहारे खाटू श्याम हमारे की निशान यात्रा निकाली| लगभग 25 किलोमीटर की निशान यात्रा के बाद नगर में दाखिल होनें के दौरान पद यात्रा करके आये पुनीत श्याम दीवाना, राहुल गुप्ता, अमित ठाकुर, कौशलेन्द्र , सुनील श्याम प्रेमी, शिवम, सोनू का भव्य स्वागत किया गया| जगह-जगह पुष्प वर्षा के हुए|
विशाल पद यात्रा नगर के गुरुगाँव देवी मन्दिर, बीबीगंज, पक्कापुल, किराना बाजार, चौक, नेहरु रोड, होते हुए नया कोठा पार्चा में श्रीराम जनकी मन्दिर पंहुची| आगामी 25 मार्च को भजन संध्या का आयोजन होगा| अनिल त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, सुरेश दीक्षित, अंकित अग्रवाल, राजीव सक्सेना, अखिल पाण्डेय मयंक गुप्ता आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]