शौच गयी युवती को पड़ोसी हलवाई ने बदनीयती से दबोचा

0
92

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अण्डियाना निवासी दवा विक्रेता नरेश की 20 वर्षीय पुत्री नन्हींदेवी को शुक्रवार प्रातः उसके पड़ोसी हलवाई ने बदनीयती से दबोच लिया। परिजनों ने युवक को पकड़कर जमकर पिटायी कर दी।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक नरेश शहर के एक दवा विक्रेता की दुकान पर काम करता है। उनकी पुत्री प्रातः तकरीबन साढ़े पांच बजे शौच के लिए अकेले गयी थी। तभी मोहल्ला डबग्रान निवासी हलवाई बंटी पुत्र इकरार ने उसे दबोच लिया। चीख पुकार सुनकर युवती के परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो बंटी वहां से भाग खड़ा हुआ। घटना स्थल पर कई सैकड़ा लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी और उसे भोपतपट्टी में दौड़ाकर पकड़ लिया और भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद युवती के पिता नरेश बंटी को शहर कोतवाली लेकर आये। जहां नरेश ने बताया कि उसकी पुत्री नन्हींदेवी पर बंटी ने कुन्डल नोचने के इरादे से हमला बोला था। लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। पिता की तहरीर पर शहर कोतवाली में बंटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

[adrotate banner="2"]