शौच गयी किशोरी से शोहदे ने की छेड़छाड़, पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही

0
99

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : जनपद में महिलाओं व युवतियों की आये दिन आबरू लूटने का प्रयास या लूटी जा रही है लेकिन जनपद पुलिस मुकदमा लिखकर कार्यवाही करने की बजाय उसे टरकाने में लगी रहती है। जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद बने हुए हैं। कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा में भी बीते दिन एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लेकिन पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की।kishori

[adrotate banner="3"]

थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नवादा निवासी बृजेश का कहना है कि उसकी बहन खेतों पर शौच करने के लिए गयी थी तभी गांव के ही मलिखान उर्फ आदेश पुत्र चक्र सिंह यादव ने उससे छेड़छाड़ की व विरोध करने पर लात घूसों से मारपीट की। जब वह बहन को लेकर थाने आया तो कई बार थाने में चक्कर लगाने के बाद तहरीर ली गयी और आरोपी मलिखान को बीते दिन हिरासत में लिया गया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

बीते दिन से ही अरोपी पक्ष व पुलिस समझौते का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अब तक हिरासत में लिये गये मलखान के खिलाफ कोई भी लिखापढ़ी अथवा अन्य कानूनी कार्यवाही नहीं की। पंचायत के जरिये मामला सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं कमालगंज थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। घटना लगभग एक माह पुरानी है। अब दोबारा इस घटना को रंजिशन तूल दिया जा रहा है।

[adrotate banner="2"]