शौच करने गयी युवती को पड़ोसी ने बदनीयती से दबोचा

0
107

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाग लकूला निवासी एक युवती को उस समय उसके पड़ोसी ने मौका देखकर दबोच लिया जब वह अपनी अन्य बहनों के साथ शौच करने जा रही थी। शोर शराबा करने पर युवक फरार हो गया। पीड़ित युवती की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक लकूला निवासी एक युवती अपनी कुछ बहनों के साथ पड़ोस के ही खेत में शौच करने के लिए गयी थी। तभी पहले से ही घात लगाये बैठा पड़ोस का ही युवक विजय पुत्र रूप सिंह निवासी लकूला ने युवती को बदनीयती से धर दबोचा। पहले तो युवती मामले को समझ नहीं पायी। लेकिन कुछ ही पलों में उसे विजय के इरादों का अहसास हो गया। जिस पर युवती ने चीख पुकार शुरू कर दी। अन्य बहनों ने मामले की जानकारी तत्काल परिजनों को दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचते युवक विजय फरार हो चुका था। मामले की सूचना पीड़ित युवती की मां भूरी ने शहर कोतवाली में दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया।

[adrotate banner="2"]