FARRUKHABAD : नवरात्र के प्रथम दिन जनपद के दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या देखने को मिली। प्रातः से ही मंदिरों में घंटा घड़ियाल बजने शुरू हो गये थे। देर रात तक शेरावाली के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा रहने की संभावना जतायी जा रही है।
[adrotate banner="3"]
बढ़पुर स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर रेलवे रोड स्थित मठियादेवी मंदिर, मऊदरवाजा क्षेत्र में स्थित गुरुगांवदेवी मंदिर, भोलेपुर स्थित माता वैष्णोंदेवी मंदिर, फतेहगढ़ जेएनवी रोड स्थित गवांदेवी मंदिरों पर विशेष रूप से मूर्ति का श्रंगार किया गया। श्रद्धालु सुबह से ही मां के दर्शन के लिए कतारों में खड़े थे। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भाव विभोर दिखे। लोगों ने नारियल, चुनरी इत्यादि मां को भेंट की व घर में सुख शांति की कामना की।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]


