शुक्रवार को होगी ईद के चाँद की तस्दीक

0
176

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रमजान के 27 रोजे पूरे होते ही ईद के चांद को लेकर उत्सुकता बढ़ जाती है। 28 वें या 29 वें रोजे की शाम को चांद दिखाई देने पर अगले दिन ईद मनाई जाती है। ईद का चांद इतना छोटा होता है कि अक्सर दिखाई ही नहीं देता। शुक्रवार को 29 वां रोजा है| जिसके चलते शुक्रवार शाम को चाँद की तस्दीक की जायेगी| फिलहाल ईद की सभी तैयारी पूरी कर ली गयीं है|
ईदगाह कमेटी ने बैठक कर निर्णय लिया है कि नई व पुरानी ईदगाह में मौलाना ईद की नमाज अदा कराएंगे| ईद उल फितर की नमाज़ पुरानी बड़ी ईदगाह में सुबह 9 बजे होगी| मौलाना शमशाद अहमद चतुर्वेदी ईद की नमाज अता कराएंगे। जबकि नई ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज सुबह 8 बजे होगी। जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मुअज्जम अली ईद की नमाज अदा कराएंगे। सुनहरी मस्जिद नई बस्ती में मौलाना सैयद मेराज अली जाफरी ईद की नमाज अता कराएंगे। सूफी खां स्थित दरगाह हुसैनिया मुजविया वाली मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 8 बजे दरगाह के सज्जादानशीन सैयद कारी शाह फसीह मुजीबी अदा करायेंगे। टाउन हाल स्थित काजी जी मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज सुबह 8.30 बजे से होगी। शहर काजी सैयद मुताहिर अली ईद की नमाज अदा कराएंगे। फतेहगढ़ स्थित ईदगाह में सुबह 8.45 बजे होगी। ईदगाह के इमाम मौलाना राशिद अहमद ईद की नमाज अदा कराएंगे। आज नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने पुरानी बढ़ी ईदगाह का दौरा किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से ईदगाह में सफाई करने और पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]