शीला दीक्षित के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे केजरीवाल!

0
104

Arvind Kejariwalआम आदमी पार्टी (आप) आज रविवार को इस बात का निर्णय करेगी कि आगामी दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल कहां से चुनाव लड़ेंगे।

[adrotate banner="3"]

हालांकि सूत्रों के अनुसार केजरीवाल दिल्‍ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। कहा यहां त‌‌क जा रहा है कि अगर शीला दी‌क्षित अपना चुनाव क्षेत्र बदलती हैं तो केजरीवाल भी अपना चुनाव क्षेत्र बदलकर उसी क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जहां से मुख्यमंत्री चुनावी मैदान में उतरेंगी।

[bannergarden id=”8″]
पार्टी पहले ही 12 विधान सभा क्षेत्र से 44 प्रत्याशियों के नाम शार्टलिस्ट कर चुकी हैं जिसमें मनीष सिसौदिया और संजय सिंह के नाम शामिल हैं। शीला दीक्षित के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरकर केजरीवाल संदेश देना चाहते हैं कि नेता अपने लिए आसानी से जीतने वाली सीट ही चुनते हैं, लेकिन वे लगातार तीन बार से चुनाव जीत रहीं मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़कर इस स्ट्रैटिजी को भी तोड़ना चाहते हैं।

[bannergarden id=”11″]
आप पार्टी मान रही है कि चुनावी समर में शीला और केजरीवाल के आमने-सामने होने से चुनाव हाई वोल्टेज हो जाएगा। हर तरफ कांग्रेस और आप की चर्चा करेगा। इन दो पार्टियों की चर्चा होने से मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा की चर्चा कम होगी। जिसका फायदा आप पार्टी को मिलेगा।

[adrotate banner="2"]