शीतलहर ने लोगों को किया ठिठुरने पर मजबूर

0
113

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शीतलहर चलने से सर्दी बढ़ गई है। सुबह से कोहरा छाने और धूप देर से खिलने से सर्द हवाओं का असर बढ़ जाता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीतलहर से राहत मिलने की सम्भावना से इंकार किया है।

[adrotate banner="3"]

 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरूवार को कहा कि अगले कम से कम 48 घंटे के दौरान मौसम यथावत रहेगा। जिससे लोगों को शीतलहर से राहत मिलने की सम्भावना नहीं है। गुरूवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

[adrotate banner="2"]