शीतलहर के चलते पशु-पक्षी भी बेहाल

0
158

फर्रुखाबाद: शीतलहर के चलते शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं। पशु-पक्षियों का भी हाल बेहाल है। रोड पर लोग लकड़ी जलाकर ठंड से राहत पा रहे हैं। वहीं जानवर घेरा बनाकर आग के सहारे खड़े होकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
लगातार चल रही शीतलहर से सर्दी बढ़ गई है। बादल छाए रहे। कुछ समय के लिए धूप निकली। सर्द हवाओं के चलते सड़कों पर दुकानदार लकड़ी व गत्तों के सहारे अलाव जलाकर तापते नजर आए। आवारा घूम रहे जानवर भी आग के सहारे खड़े हो जाते हैं। शीत लहर के चलते सड़कों व बस स्टैंड पर सन्नाटा छाया रहा। नगर व क्षेत्र में जगह-जगह अलाव जलते दिखाई दिए। दोपहर तक धूप नहीं निकली। दोपहर बाद हल्की पीली धूप तो निकली लेकिन वह सर्दी से राहत नहीं दिला सकी। शाम होते ही गलन बढ़ गयी जिसके चलते लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गये। पशु पक्षी भी सर्दी से बेहाल दिखाई दिए। जहां अलाव जल रहे थे उनके आसपास अन्ना घूमने वाले जानवर गर्मी पाने की कोशिश कर रहे थे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]